लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दिल्ली में बाजारों और सार्वजनिक परिवहन सेवा को बंद करने की पैरवी की

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस ने दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई तेजी के मद्देनजर मंगलवार को कहा कि बाजारों, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और सरकारी दफ्तरों को बंद किया जाना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति के लिए दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुख की बात भी है और ये सरकार की अकर्मण्यता की भी निशानी है कि हिंदुस्तान के अंदर कोविड से जिन हर पांच व्यक्ति की मृत्यु हो रही है, उन हर पांच में से एक व्यक्ति दिल्ली का है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और केंद्र के गृहमंत्री दिल्ली की इस स्थिति के लिए दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं।’’

माकन ने आरोप लगाया कि विज्ञापन देने के सिवाय कुछ नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ये कहना चाहते हैं कि बाजार बंद होने चाहिए। चुनिंदा ढंग से बंद नहीं होने चाहिए। वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मैट्रो अगर चले तो बिल्कुल चले, नहीं चले तो बिल्कुल नहीं चले।’’

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी उन्होंने अनुरोध किया है।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच