लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने माना कि जमीन खिसक चुकी है, मजबूत नेतृत्व व संगठन का अभाव: भाजपा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल ने स्वीकार कर लिया है उसकी जमीन खिसक चुकी है क्योंकि उसके पास ना तो मजबूत नेतृत्व है और ना ही संगठन।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस हाईकमान इस सच्चाई से सहमत है कि पार्टी के मतबूत नेतृत्व और संगठन का अभाव है और उसकी विचारधारा जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच रही है। यह अपने आप में साबित करता है कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के भीतर अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि पार्टी में राज्य स्तर के नेताओं के बीच नीतिगत मुद्दों पर स्पष्टता एवं समन्वय का अभाव दिखता है।

पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के समक्ष भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘दुष्प्रचार’ एवं ‘झूठ’ को बेनकाब करना होगा।

पात्रा ने भाजपा पर कांग्रेस के हमले को पुराना राग अलापना करार दिया।

उन्होंने कहा कि आंतरिक गुटबाजी से जूझ करी पार्टी इस बैठक के जरिए सिर्फ यह दर्शाना चाहती थी कि कांग्रेस में सब कुछ अच्छा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके परिवार के भीतर के मतभेद से जनता वाकिफ है। आश्चर्य यह है कि जो दल अपनी पार्टी के भीतर ही विचारों की भिन्नता का सम्मान नहीं करती है वह लोकतंत्र और संविधान की बात करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो