लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार पर टीकाकरण से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया, पूरे देश में टीके की एक कीमत की मांग की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कांग्रेस ने टीकाकरण से जुड़ी केंद्र सरकार की नयी नीति को लेकर मंगलवार को उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने 45 साल से कम आयु के लोगों के टीकाकरण से पल्ला झाड़ लिया है।

मुख्य विपक्षी पार्टी ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि पूरे देश में टीकों की एक समान कीमत तय होनी चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह सरकार ‘एक राष्ट्र, एक कर’ और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ में विश्वास करती है, लेकिन (टीकों की) ‘एक राष्ट्र, एक कीमत’ में विश्वास नहीं रखती है।’’

उन्होंने यह भी दावा भी किया कि नयी नीति से केंद्र और राज्यों के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में कोविड के टीकों की कई कीमतें होंगी।

रमेश कहा, ‘‘हम टीकों को लेकर ‘एक राष्ट्र, एक कीमत’ क्यों नहीं कर सकते? मुझे लगता है कि यह वाजिब मांग है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने आखिरकार मान लिया कि देश में टीके की कमी है तथा मौजूदा नीति में कई दूसरी खामियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नीति को लेकर सकारात्मक बदलावों का स्वागत करते है, लेकिन यह संशोधित नीति भी प्रतिगामी और अनुचित है।’’

चिदंबरम के मुताबिक, संशोधित नीति के तहत राज्यों को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी और 45 साल से कम के गरीबों को भी खर्च का वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्यों के पास सीमित संसाधन है और वे पहले से ही जीएसटी का राजस्व घटने, कम कर संग्रह होने और केंद्र से मदद कम मिलने के कारण परेशान हैं, ऐसे में टीकाकरण की इस नयी नीति से उन पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आरोप लगाया, ‘‘भारत सरकार जो नयी टीका नीति लेकर आई है, यह निर्मम और निष्ठुर मोदी सरकार का जीता जागता उदाहरण है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘45 वर्ष से कम आयु वर्ग को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार ने अपना पल्ला झाड़ कर लोगों को निजी अस्पतालों या राज्य सरकारों के रहमोकरम पर छोड़ दिया है।’’

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे।

सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट