लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार पर टीकाकरण की तैयारी सहीं नहीं करने का आरोप लगाया, सर्वदलीय बैठक की मांग की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना के 1,15,736 नए मामले आए हैं। यह दूसरी लहर कहीं ज्यादा भयावह साबित हो रही है। हम नए मामलों की संख्या में अमेरिका और ब्राजील से आगे हैं, लेकिन टीकाकरण में उनसे पीछे हैं। यह दूसरी लहर कब सुनामी बन जाए, हमें पता नहीं। इस बारे में सोचना होगा।’’

खेड़ा ने सवाल किया, ‘‘हम सरकार से जानना चाहते हैं कि हमने तैयारी क्यों ठीक नहीं की? कितने लोगों को टीका लगाना है, इस बारे में पहले क्यों तय नहीं किया गया?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जगह जगह से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीके की कमी हो रही है और टीके खराब भी हो रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि सरकार ने सही से तैयारी नहीं की।’’

कांग्रेस नेता के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने को लेकर कई जगहों पर पुलिस बर्बरता दिखा रही है। क्या कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करवाने का यह तरीका है? मास्क पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘आप कार में हों या सरकार में हों, सबको यह संदेश देना होगा कि आप मास्क लगाइए।’’

खेड़ा ने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी आप कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक बार-बार बुलाया करें ताकि इस समस्या को लेकर मिलकर काम करिए। आज मिलकर लड़ाई लड़ने का समय है। कांग्रेस और राहुल गांधी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को आम लोगों के मन से टीके को लेकर जुड़ी भ्रांतियों या आशंकाओं को दूर करने के साथ ही टीका निर्माता कंपनियों के सामने खड़ी धन की समस्या का निराकरण भी करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos