लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार पर टीकाकरण की तैयारी सहीं नहीं करने का आरोप लगाया, सर्वदलीय बैठक की मांग की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:29 IST

कांग्रेस नेता के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने को लेकर कई जगहों पर पुलिस बर्बरता दिखा रही है। क्या कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करवाने का यह तरीका है? मास्क पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके।कांग्रेस नेता के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने को लेकर कई जगहों पर पुलिस बर्बरता दिखा रही है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना के 1,15,736 नए मामले आए हैं। यह दूसरी लहर कहीं ज्यादा भयावह साबित हो रही है। हम नए मामलों की संख्या में अमेरिका और ब्राजील से आगे हैं, लेकिन टीकाकरण में उनसे पीछे हैं। यह दूसरी लहर कब सुनामी बन जाए, हमें पता नहीं। इस बारे में सोचना होगा।’’

खेड़ा ने सवाल किया, ‘‘हम सरकार से जानना चाहते हैं कि हमने तैयारी क्यों ठीक नहीं की? कितने लोगों को टीका लगाना है, इस बारे में पहले क्यों तय नहीं किया गया?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जगह जगह से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीके की कमी हो रही है और टीके खराब भी हो रहे हैं।

इसका सीधा मतलब है कि सरकार ने सही से तैयारी नहीं की।’’ कांग्रेस नेता के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने को लेकर कई जगहों पर पुलिस बर्बरता दिखा रही है। क्या कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करवाने का यह तरीका है? मास्क पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘आप कार में हों या सरकार में हों, सबको यह संदेश देना होगा कि आप मास्क लगाइए।’’ खेड़ा ने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी आप कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक बार-बार बुलाया करें ताकि इस समस्या को लेकर मिलकर काम करिए।

आज मिलकर लड़ाई लड़ने का समय है। कांग्रेस और राहुल गांधी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को आम लोगों के मन से टीके को लेकर जुड़ी भ्रांतियों या आशंकाओं को दूर करने के साथ ही टीका निर्माता कंपनियों के सामने खड़ी धन की समस्या का निराकरण भी करना चाहिए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो