लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी पर रक्षा खरीद नीति से भ्रष्टाचार रोधी उपबंध हटाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:33 IST

Open in App

देहरादून, 13 नवंबर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बावजूद 2016 में रक्षा खरीद नीति से अनिवार्य भ्रष्टाचार रोधी उपबंध को हटाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने यहां शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का भी आरोप लगाया।

रागिनी नायक ने कहा, ''मोदी के बुलडोजर ने रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बावजूद उस उपबंध को हटा दिया जिसका मतलब था कि रक्षा खरीद में पहले कोई भुगतान नहीं होगा, कोई बिचौलिया नहीं होगा, कोई उपहार नहीं होगा।''

कांग्रेस नेता ने 2019 में एक रक्षा खरीद दलाल के परिसर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कई वर्गीकृत दस्तावेज बरामद हुए हैं, जोकि यह साबित करते हैं कि राफेल सौदा एक संदिग्ध मामला था।

उन्होंने ईडी द्वारा बरामद किए गए एक दस्तावेज का भी उल्लेख किया जिसमें फ्रांसीसी फर्म दसॉल्ट एविएशन के प्रतिनिधियों और ''राजनीतिक शीर्ष नेतृत्व'' के बीच एक बैठक की व्यवस्था करने की बात की गई थी और पूछा था कि क्या इस बैठक के बाद राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,670 करोड़ रुपये हो गयी थी।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''अगर यह बैठक हुई तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ थी। यह राजद्रोह है, आधिकारिक गोपनीयता कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो