लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने लगाया PM मोदी पर आरोप, कहा- देश की सुरक्षा से समझौता कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: June 27, 2018 22:45 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सेना को समुचित बजट मुहैया नहीं कराया जा रहा है और यह सरकार जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: कांग्रेस ने झारखंड में नक्सली हमले में छह जवानों की मौत पर बुधवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार जवानों और देश की सुरक्षा के साथ समझौता रही है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सेना को समुचित बजट मुहैया नहीं कराया जा रहा है और यह सरकार जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'नक्सली हमले में जगुआर फोर्स से छह जवान शहीद हो गए हैं। हम सभी इस पर शोकाकुल हैं। हम सरकार से सवाल करना चाहते हैं कि क्या देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में है? क्या सरकार जवानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है?' 

उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की रिपोर्ट में हथियारों की कमी की बात सामने आई है और सरकार सेना के बजट में लगातार कटौती कर रही है।प्रियंका ने दावा किया, 'रक्षा क्षेत्र के लिए मेक इन इंडिया के तहत 25 परियोजनाओं की घोषणा की गई लेकिन ये शुरू नहीं हो सकीं। मेक इन इंडिया पूरी तरह फ्लॉप रहा है।' 

उन्होंने आरोप लगाया, 'सेना के बजट में कटौती कर विश्वासघात किया जा रहा है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस विषय पर चुप क्यों हैं?' उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों को लेकर इस सरकार में साफ नीति और साफ नीयत की कमी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं