लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ट्वीट किया, “योग को और लोग अपनाएं, कहा- योग गुरु पर हमें बेहद गर्व है”

By भाषा | Updated: June 22, 2019 15:03 IST

मोदी ने ट्विटर पर स्पैनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी, जापानी और अंग्रेजी भाषा में बधाई संदेश पोस्ट किये। मोदी ने कहा कि 1980 में स्थापित जापान योग निकेतन ने समूचे जापान में योग को लोकप्रिय बनाया। वह कई योग प्रशिक्षण केंद्रों और पाठ्यक्रमों का संचालन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा स्थापित मुंगेर का बिहार योग विद्यालय 50 सालों से ज्यादा समय से सक्रिय रूप से काम कर रहा है। मोदी ने कहा, “उन्होंने प्राचीन ज्ञान को फिटनेस में सुधार के लिये आधुनिक प्रवित्तियों को शामिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को योग के संवर्धन एवं विकास के लिये उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “योग को और लोग अपनाएं तथा ग्रह (पृथ्वी) ज्यादा स्वस्थ हो यह सुनिश्चित करने के लिये हमें उनके काम पर बेहद गर्व है।”

मोदी ने ट्विटर पर स्पैनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी, जापानी और अंग्रेजी भाषा में बधाई संदेश पोस्ट किये। मोदी ने कहा कि 1980 में स्थापित जापान योग निकेतन ने समूचे जापान में योग को लोकप्रिय बनाया। वह कई योग प्रशिक्षण केंद्रों और पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। यहां जापानी समाज के सभी वर्ग के लोग पहुंचते हैं। स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा स्थापित मुंगेर का बिहार योग विद्यालय 50 सालों से ज्यादा समय से सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

मोदी ने कहा, “उन्होंने प्राचीन ज्ञान को फिटनेस में सुधार के लिये आधुनिक प्रवित्तियों को शामिल किया। उनके योग कार्यक्रम और प्रकाशन काफी लोकप्रिय हैं।” प्रधानमंत्री ने एंटोनिएट्टा रोज्जी का भी उल्लेख किया जो इटली से हैं और चार दशक से ज्यादा समय से योग कर रही हैं।

उन्होंने सर्व योग इंटरनेशनल की स्थापना की और योग को समूचे यूरोप में लोकप्रिय किया। उन्होंने ट्वीट किया, “हमें उनके जैसे समर्पित लोगों पर गर्व है।” प्रधानमंत्री ने गुजरात के लिम्बडी से आने वाले स्वामी राजर्षि मुनी की भी प्रशंसा की जिन्होंने योग के प्रसार के लिये उल्लेखनीय काम किया। 

 

 

टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीबिहारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया