लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बधाइयां मिलनी शुरू

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कतील और पार्टी महासचिव बी एल संतोष सहित वरिष्ठ नेताओं ने बोम्मई को बधाई दी।

येदियुरप्पा ने बोम्मई को विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद पत्रकारों से कहा, ''हमने सर्वसम्मति से बसवराज को भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। हम सभी बहुत खुश हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधानजी (केंद्रीय पर्यवेक्षक) के नेतृत्व में हमने उनका चुनाव किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।''

उन्होंने 61 वर्षीय बोम्मई को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''मुझे विश्वास है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।''

संतोष ने अपने बधाई ट्वीट में कहा, ''एक अनुभवी राजनेता और कुशल प्रशासक बोम्मई राज्य को विकास के मामले में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।''

कतील ने कहा कि बोम्मई को सर्वसम्मति से चुना गया है और सभी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि येदियुरप्पा ऐसे नेता हैं जिनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और सरकार काम करेगी।

बोम्मई को बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि आप राज्य को राहत प्रदान करेंगे, जो समस्याओं के भंवर में फंस गया है। आपको सिंचाई के मामलों के बारे में जानकारी है। मुझे विश्वास है कि आप बांध निर्माण जैसे मुद्दों पर राज्य के साथ हो रहे अन्याय पर ध्यान देंगे।''

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बोम्मई को बधाई देते हुए कहा: ''कांग्रेस पार्टी और राज्य को उम्मीद है कि अब ध्यान वापस शासन पर आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र