लाइव न्यूज़ :

बधाई हो बधाईः 66 वर्षीय स्पेन की महिला का विश्व रिकॉर्ड तोड़ 74 साल के उम्र में बनी मां, जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म

By भाषा | Updated: September 5, 2019 18:03 IST

डॉक्टरों का मानना है कि यह नया विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के मुताबिक पिछला रिकॉर्ड 2006 में 66 वर्षीय स्पेन की एक महिला के नाम था। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के द्रक्षारामम की ई मंगयम्मा ने गुंटुर के निजी अस्पताल में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्त्री रोग विशेषज्ञ डा सनककयला अरुणा ने कहा कि मां और दोनों नवजात बच्चियां सुरक्षित एवं स्थिर हैं। सनककयला अरुणा की ही देखरेख में सी-सेक्शन किया गया। मंगयम्मा की 1962 में ई राजा राव से शादी हुई थी।

मां बनने का पिछले पांच दशक से इंतजार कर रही आंध्र प्रदेश की 74 वर्षीय एक महिला का सपना अंतत: पूरा हुआ और उसने बृहस्पतिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

डॉक्टरों का मानना है कि यह नया विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के मुताबिक पिछला रिकॉर्ड 2006 में 66 वर्षीय स्पेन की एक महिला के नाम था। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के द्रक्षारामम की ई मंगयम्मा ने गुंटुर के निजी अस्पताल में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सनककयला अरुणा ने कहा कि मां और दोनों नवजात बच्चियां सुरक्षित एवं स्थिर हैं। सनककयला अरुणा की ही देखरेख में सी-सेक्शन किया गया। मंगयम्मा की 1962 में ई राजा राव से शादी हुई थी और इतने सालों में उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन जब उनके एक पड़ोसी ने आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन के जरिए 55 की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया तो उनकी उम्मीद फिर से जगी और उन्होंने आईवीएफ आजमाया।

उन्होंने पिछले साल नवंबर में डॉ अरुणा का रुख किया जो पूर्व में 1999 से 2004 के बीच चंद्रबाबू नायडू कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहीं। मंगयम्मा आईवीएफ प्रक्रिया से गुजरी और इस साल जनवरी में गर्भधारण किया। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल