लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल लोकल ट्रेनों में भीड़, कोविड-19 नियमों के प्रति लापरवाही

By भाषा | Updated: November 12, 2020 13:03 IST

Open in App

कोलकाता, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल में उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू होने के सिर्फ एक दिन बाद ही बृहस्पतिवार सुबह ट्रेनों में खुब भीड़ थी और कोविड-19 नियमों के पालन के प्रति यात्रियों में लापरवाही देखी गई। यात्री उन लोकल ट्रेनों में भी चढ़ रहे थे, जो पहले से ही भरी हुई थी।

कई यात्रियों ने मांग की कि वयस्त समय में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेलवे अधिकारियों से अपील की थी कि वे ज्यादा ट्रेन चलाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना न करना पड़े।

रेलवे पुलिस कर्मी और अन्य अधिकारी स्टेशन परिसरों में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी ये कोशिशें खास तौर पर पूर्वी रेलवे के सियालदह और हावड़ा रेलखंडों में नाकाम दिखीं।

दक्षिणी पूर्वी रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर खंड में स्थिति कुछ बेहतर थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी रेलवे सियालदह खंड में 413 उपनगरीय ट्रेनें जबकि हावड़ा खंड में 202 ट्रेनें बुधवार से चलनी शुरू हुई हैं। दक्षिण-पूर्व रेलवे 81 नियमित ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए