लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः गवर्नर से मिलकर भाजपा नेता बोले नहीं बनाएंगे अल्पमत की सरकार, शिवसेना को सता रहा फूट का डर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 8, 2019 08:00 IST

गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'मातोश्री' में बैठक के बाद पार्टी विधायकों को होटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने में हो रही देरी से अवगत कराया. केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी साफ किया कि सूबे में गठबंधन की ही सरकार बनेगी.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पेंच उलझता हुआ नजर आ रहा है. भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद और 50-50 के फॉर्मूले पर तकरार अब दरार में तब्दील हो गई है. सरकार बनाने की डेडलाइन खत्म होने के कुछ घंटों पहले गुरुवार को राज्य में राजनीतिक हलचल चरम पर रही. शिवसेना ने जहां भाजपा को चुनौती दी कि वह सरकार बनाकर दिखाए वहीं भाजपा ने साफ किया कि वह अल्पमत की सरकार नहीं बनाएगी. अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका अहम हो गई है.

गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'मातोश्री' में बैठक के बाद पार्टी विधायकों को होटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया. सूत्रों के अनुसार पार्टी को फूट का डर सता रहा है. उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा सकती है. उधर, भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने में हो रही देरी से अवगत कराया. हालांकि पार्टी ने उम्मीद जताई है कि मामला सुलझ जाएगा और युति राज्य में सरकार बनाएगी. केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी साफ किया कि सूबे में गठबंधन की ही सरकार बनेगी.

राज्यपाल से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सभी कानूनी और राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की है. पार्टी नेतृत्व जल्द महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर फैसला लेगा. 9 नवंबर को फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है. यदि तब तक दो दिनों में कोई भी पार्टी या गठबंधन सरकार नहीं बनाती है तो राष्ट्रपति शासन की नौबत आ सकती है.

भाजपा शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना अब भी मुख्यमंत्री पद की मांग पर कायम है. गवर्नर से मिलकर भी यदि भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है तो साफ है कि उसके पास बहुमत नहीं है. वे राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा रखते हैं. यदि वे सरकार नहीं बना पा रहे हैं तो फिर बताएं कि हमारे पास बहुमत नहीं है.

राज्यपाल ने की अटॉर्नी जनरल से चर्चा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के अटॉर्नी जनरल आशुतोष कुंभकोणी से राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को यदि कोई दल या गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करता तो राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ जाएगी.

विधायकों को खेमा बदलने के लिए प्रलोभन भाजपा और शिवसेना के बीच बढ़ती खटास के बीच कांग्रेस ने पूछा कि शिवसेना को इस बात का डर लगता है कि सहयोगी दल भाजपा उसके विधायकों को 'खरीदेगी' तो क्या उसके पास महाराष्ट्र में सरकार गठन का नैतिक अधिकार है. राकांपा ने दावा किया कि विधायकों को खेमा बदलने के लिए प्रलोभन दिए गए हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित