लाइव न्यूज़ :

सोरम गांव में झड़प पूर्वनियोजित, मस्जिद से ऐलान के बाद हुई घटना: बालियान

By भाषा | Updated: February 24, 2021 00:39 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि यह घटना विपक्षी दल की पूर्वनियोजित साजिश थी और एक मस्जिद से किए गए ऐलान के जरिए उन्हें उकसाया गया।

सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए थे।

स्थानीय सांसद बालियान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह भी मंगलवार को घटना में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे।

बालियान ने आरोप लगाया, ‘‘झड़प में शामिल लोग किसान नहीं बल्कि रालोद के पदाधिकारी थे। यह पूर्वनियोजित झड़प थी, वरना सोशल मीडिया पर वीडियो तत्काल कैसे सामने आए या रोलाद नेता के ट्वीट तत्काल कैसे सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026 Updates: 10 टीम के पास 237.55 करोड़ रुपये?, 359 खिलाड़ी, 77 जगह खाली, केकेआर के पास ₹64.30 और मुंबई इंडियंस झोली में ₹2.75 करोड़

कारोबारShare Market Today: वैश्विक दबाव हावी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

क्राइम अलर्टGoa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

क्राइम अलर्टGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 'द केप गोवा’ रेस्तरां नियमों के उल्लंघन के आरोप में सील

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें