लाइव न्यूज़ :

होली पर महिला को रंग लगाने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक की हत्या

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:16 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 31 मार्च बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में होली के दिन कथित तौर पर एक महिला को रंग लगाने को लेकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन टाडा ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आंस चौरा गांव में मंगलवार को दुर्गेश पासवान (19) नामक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी पीठ और सीने पर चाकू से हमले के निशान थे।

उन्होंने बताया कि दुर्गेश ने होली के दिन अपने गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार करण की भाभी को रंग लगा दिया था। इसे लेकर दुर्गेश और करण के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रात में करण ने योजनाबद्ध तरीके से दुर्गेश को फोन कर बुलाया और चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को आंस चौरा गांव में एक ‘ट्यूबवेल’ के पास फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्गेश के पिता कामेश्वर की शिकायत पर मंगलवार को बांसडीह रोड थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में करण और एक अन्य शख्स संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और दुर्गेश का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दुर्गेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन