लाइव न्यूज़ :

संसद की स्थायी समितियों में नियुक्ति को लेकर भाजपा और कांग्रेस में घमासान

By शीलेष शर्मा | Updated: September 14, 2019 20:58 IST

हाल में हुई नियुक्तियों में लोकसभा की स्थायी समिति में सूचना प्रौद्योगिकी और राज्यसभा में गृह मंत्रालय की स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद ही कांग्रेस को दिया गया है. जिसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी में शशि थरूर और गृह मंत्रालय की समिति में आनंद शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद की स्थायी समितियों में नियुक्तियों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी जंग शुरू हो गई है. सरकार के इस फैसले से नाराज हो कर कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसदीय कार्यमंत्री  प्रह्लाद जोशी को आज एक कड़ा पत्र लिख डाला.

संसद की स्थायी समितियों में नियुक्तियों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी जंग शुरू हो गई है. इस जंग की शुरुआत उस समय हुई जब सरकार ने महत्वपूर्ण मंत्रालयों की संसदीय समितियों से अध्यक्ष का पद कांग्रेस से छीन कर भाजपा नेताओं के नाम कर दिया.

उल्लेखनीय है कि हाल में हुई नियुक्तियों में लोकसभा की स्थायी समिति में सूचना प्रौद्योगिकी और राज्यसभा में गृह मंत्रालय की स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद ही कांग्रेस को दिया गया है. जिसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी में शशि थरूर और गृह मंत्रालय की समिति में आनंद शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

जबकि पिछले लोकसभा में कांग्रेस के पास वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे. जिसमें वीरप्पा मोईली वित्त मंत्रालय की समिति और शशि थरूर विदेश मंत्रालय की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे.

सरकार के इस फैसले से नाराज हो कर कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसदीय कार्यमंत्री  प्रह्लाद जोशी को आज एक कड़ा पत्र लिख डाला.

अधीररंजन चौधरी ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पत्र में सरकार के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति उठाई है तथा सरकार को यह बता दिया है कि संख्याबल के आधार पर संसदीय लोकतंत्र नहीं चलता.

दरअसल सरकार की ओर से दलील दी जा रही है कि अब भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सदस्य संख्या दोनों सदनों में पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है अत: महत्वपूर्ण मंत्रालयों की स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं दिया जा सकता.

अधीर रंजन ने सरकार की इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि पिछली लोकसभा की तुलना में कांग्रेस ने भी अपनी सदस्य संख्या में इजाफा किया है. अत: जो मंत्रालयों की स्थायी समिति का अध्यक्ष पद उस समय दिया गया था उसे वापस क्यों लिया जा रहा है.

कांग्रेस नेता ने पत्र लिखकर सरकार से अपने फैसले पर पुन:विचार करने को कहा है तथा यह भी चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो कांग्रेस संसद के अंदर उसका पुरजोर विरोध करेगी.

अधीर रंजन ने तर्क दिया कि क्योंकि कांग्रेस ने स्थायी समितियों में रहते हुए राफेल और डोकलाम जैसे मुद्दों को उठाया जो सरकार के लिए मुश्किल का कारण बने से चिढ़कर ही सरकार इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की स्थायी समिति का अध्यक्ष पद कांग्रेस से छिन रही है. 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह