लाइव न्यूज़ :

राज्य व केंद्र के बीच टकराव की स्थिति लोकतंत्र को कमजोर करती है : पटेल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:04 IST

Open in App

रायपुर, 18 दिसंबर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने तीन पुलिस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विरोध किए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि टकराव की ऐसी स्थिति लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।

पटेल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ घरेलू पर्यटन रोड शो के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल के तीन पुलिस अधिकारियों का केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति का विरोध करने और इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने के सवाल पर पटेल ने कहा कि अगर कोई राज्य कहेगा कि वह अपने अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजेगा तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है। यह अच्छी परंपरा नहीं है।

पटेल ने कहा, ‘‘... टकराव की स्थिति लोकतंत्र को मजबूत नहीं बनाएगी, कमजोर कर देगी।

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने का विरोध कर रही है।

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था।

छत्तीसगढ़ में ‘राम वन गमन पथ’ योजना को केंद्र सरकार की मदद देने के सवाल पर पटेल ने कहा कि 14 वर्षों के वनवास के दौरान भगवान श्रीराम जिन स्थानों से होकर गुजरे थे, वहां के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा गया है तथा उनसे सहमति मांगी गई है।

पटेल ने बताया कि पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय ने डॉक्टर राम अवतार शर्मा की पुस्तक के आधार पर 300 स्थानों की पहचान की है, जिन्हें राम वन गमन पथ के एक भाग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद परियोजना पर काम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध है। लेकिन राज्य के बारे में नक्सलवाद से संबंधित धारणा को बदलने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos