लाइव न्यूज़ :

कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के बीच टकराव

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:22 IST

Open in App

भोपाल, 30 दिसंबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को बृहस्पतिवार तड़के मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किए जाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिस तरीके से की है‌ वह संघीय मर्यादा के खिलाफ है। इसके अलावा, उन्होंने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक से बात कर गिरफ्तारी के तरीके पर विरोध जताकर स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिश्रा के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता बताएं कि वह धार्मिक नेता की गिरफ्तारी पर खुश हैं या दुखी।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज की मध्य प्रदेश में हुई गिरफ्तारी पर पूछे गये सवाल पर मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘हमें छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर आपत्ति है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार को अंतरराज्यीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। संघीय मर्यादा इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देती हैं। उन्हें (मध्य प्रदेश पुलिस को) सूचना देनी चाहिए थी। छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो उनको नोटिस देकर भी बुला सकती थी।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘मैंने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को कहा है कि वह तत्काल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक से बात करें कि उनका ये क्या तरीका है। गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति व्यक्त करें,अपना विरोध दर्ज कराएं और स्पष्टीकरण भी लें।’’

मिश्रा ने स्पष्ट किया, ‘‘हम गिरफ्तारी का नहीं बल्कि गिरफ्तारी के छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके का विरोध कर रहे हैं।’’

वहीं, मिश्रा के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता यह बताएं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द बोलने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर वह खुश हैं या दुखी।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार किया। उन्हें मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण महाराज को शाम तक सड़क मार्ग से रायपुर लाया जाएगा।

रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोप में कालीचरण के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया था।

रविवार देर शाम धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने महात्मा गांधी के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार के मुखिया के तौर पर चुनना चाहिए।

इस टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जताई थी। वहीं इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया था, जहां शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

इस सिलसिले में धार्मिक नेता के खिलाफ सोमवार को महाराष्ट्र के अकोला में भी मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह