लाइव न्यूज़ :

केरल में दो लोगों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि, अब तक 37 मामले आए

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि दो और लोगों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद अब तक इसके कुल 37 मामले आए हैं जिनमें से सात मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कट्टीकोणम, तिरुवनंतपुरम की 41 वर्षीय महिला और कुमारापुरम के एक डॉक्टर (31) में इस जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जॉर्ज ने कहा कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित पाए गए सभी लोगों की हालत अभी संतोषजनक है।

राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन और स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने और वार्ड स्तर पर साफ-सफाई समितियों को मजबूत करने के लिए 16 जुलाई को बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह