लाइव न्यूज़ :

कानपुर में 10 मरीजों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि, निगरानी हुई तेज

By भाषा | Updated: November 1, 2021 13:08 IST

Open in App

लखनऊ, एक नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस संक्रमण के 10 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए निगरानी को और तेज किया गया है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि होने पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिशानिर्देश जारी करते हुए वृहद स्‍तर पर निगरानी कार्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर जिले के 39,897 घरों के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया है। प्रदेश में जीका वायरस के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट है।

प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर नगर में जीका वायरस के कुछ मामलों की पुष्टि होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बैठक में आला अधिकारियों को इस संक्रामक रोग के उपचार और बचाव के संबंध में सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 अक्टूबर को जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद 30 अक्टूबर को तीन और 31 अक्टूबर को छह मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में अब तक जीका वायरस के 10 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। ये सभी मामले कानपुर जिले के हैं।

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में जांच के नमूने भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही जीका वायरस की पुष्टि होने पर वृहद स्‍तर पर मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे