लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से आंध्रप्रदेश पहुंची महिला में नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:20 IST

Open in App

अमरावती, 29 दिसंबर ब्रिटेन से आंध्रप्रदेश के राजामहेंद्रवरम में आयी 47 वर्षीय महिला में नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में नए वायरस का संक्रमण नहीं फैला है।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त कतमनेनी भास्कर ने हैदराबाद के कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और इनमें से केवल महिला ही नए प्रकार के वायरस से संक्रमित पायी गयी है।

भास्कर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महिला का बेटा संक्रमित नहीं हुआ। महिला के संपर्क में आए व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।’’

ब्रिटेन से 21 दिसंबर को भारत आयी महिला नयी दिल्ली में अधिकारियों को चकमा देकर निकल गयी थी और वह ट्रेन से आंध्रप्रदेश पहुंच गयी। अधिकारियों ने उसे राजामहेंद्रवरम में पकड़ लिया और महिला तथा उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।

आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस के एसी कोच के उसी डिब्बे में यात्रा करने वाले आठ यात्रियों की कोविड-19 की जांच की गयी लेकिन किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद इन यात्रियों की जांच की गयी थी।

स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा, ‘‘राज्य में नए प्रकार के कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैला है। हम लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और घबराने की बात नहीं है। मैं लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करता हूं।’’

भास्कर ने कहा कि हालिया दिनों में ब्रिटेन से 1432 लोग राज्य आए थे और उनमें से 1406 का पता लगा लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी नमूनों को जीनोम जांच के लिए हैदरबाद में सीसीएमबी के पास भेज दिया है। हमें 23 नमूनों के नतीजों का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू