लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से आए तीन लोगों में नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:05 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 दिसंबर ब्रिटेन से हाल में आए तीन लोगों के नए प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

वायरस के नए स्वरूप का पता लगाने के लिए करीब 40 नमूने सीएसआईआर-सीसीएमबी में भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूनों में नए प्रकार के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) -सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ब्रिटेन से हाल में लौटे लोगों के 40 नमूने सीसीएमबी को मिले थे। संक्रमण के कुछ नतीजे सही नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (वायरस के नए स्वरूप के लिए) 20 नमूनों का अनुक्रमण किया इनमें से तीन में (ब्रिटेन में मिले नए प्रकार के वायरस से) संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

अधिकारी के मुताबिक बड़े पैमाने पर जांच करने की जरूरत है और लोगों को नए प्रकार के वायरस के बारे में डरना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (कोविड-19 के)नए स्वरूप का वायरस है, बाकी इसमें कुछ अलग नहीं है। यह कोई मुद्दा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के लक्षण, मृत्यु दर, हर चीज समान है। हमें बस ऐहतियात बरतने की जरूरत है।’’ उन्होने कहा कि नए प्रकार का वायरस तेजी से संक्रमण फैला सकता है।

सरकार के मुताबिक नौ दिसंबर के बाद से ब्रिटेन से तेलंगाना में 1216 लोग आए हैं और उनमें से 1060 लोगों का पता लगा लिया गया है। इनमें से छह लोग दूसरे देशों और बाकी 58 लोग दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

राज्य सरकार ने 996 लोगों की जांच करवायी है इनमें से 21 लोग संक्रमित मिले और नौ लोगों के नतीजों की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं