लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 15, 2021 14:55 IST

Open in App

देहरादून, 15 जनवरी उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का प्रदेश में यह पहला मामला है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून का रहने वाला 44 वर्षीय यह व्यक्ति हाल में ब्रिटेन से लौटे अपने पांच रिश्तेदारों के संपर्क में आया था । कोविड-19 के लक्षण आने पर उस व्यक्ति ने अपनी जांच कराई जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमित निकला । उन्होंने बताया कि उसके बाद उसका नमूना जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नई दिल्ली भेजा गया जहां उसमें कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई ।

स्वास्थ्य विभाग में देहरादून के कोविड जिला निगरानी अधिकारी राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को यहां बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गये मरीज के नमूने की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई जिसमें संक्रमण का नया स्वरूप मिला है ।

दीक्षित ने कहा कि मरीज को शहर के एक कोविड केयर सेंटर में एकांतवास में रखा गया है जहां वह कम से कम 28 दिनों तक रहेंगे ।

उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है कि ब्रिटेन से लौटे उनके पांचों भतीजों की जांच रिपोर्ट में नया कोरोना वायरस संक्रमण नहीं मिला जबकि कभी ब्रिटेन नहीं गए मरीज में यह संक्रमण पाया गया है ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीज के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है और उनके नमूने लिए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच