लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी के बाराबंकी के कई लोगों से संपर्क की पुष्टि : पुलिस अधीक्षक

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:05 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 28 मई मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से एम्बुलेंस प्रकरण में बाराबंकी पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बांदा जेल में पहुंचकर कई चरणों में पूछताछ की।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्तार अंसारी से बाराबंकी के कई लोगों के साथ संबंध की पुष्टि हुई है और कई साक्ष्‍य हासिल हुए हैं, जल्द ही पड़ताल कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

अंसारी को जबरन वसूली के एक मामले में 31 मार्च को पंजाब की रोपड़ जेल से एम्बुलेंस से मोहाली की अदालत ले जाया गया था जिस पर बाराबंकी जिले की नंबर प्लेट लगी थी। बाराबंकी में दो अप्रैल को एम्बुलेंस के दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया था। यह एम्बुलेंस डॉक्टर अलका राय के नाम से पंजीकृत थी। इसके बाद सहायक राज्‍य सड़क परिवहन अधिकारी ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में पुलिस ने अलका राय सहित दो लोगों को 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। राय पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर एम्बुलेंस का पंजीकरण कराने का आरोप है।

मामला सामने आने के बाद राय ने कहा था कि अंसारी ने उनसे कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवाए थे। राय के बयान के आधार पर बाराबंकी पुलिस ने अंसारी के खिलाफ साजिश एवं जालसाजी का मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई।

एसआईटी की टीम मुख्तार से पूछताछ के लिए बुधवार को बांदा जिला जेल पहुंची थी, जहां मुख्तार से दो दिन तक पूछताछ की गई। एसआईटी टीम मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर बृहस्पतिवार को बाराबंकी लौट आई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईटी टीम की पूछताछ में मुख्तार अंसारी के बाराबंकी के कुछ लोगों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें कुछ रीयल स्टेट कारोबारियों के साथ अन्य लोग भी मुख्तार के करीबी पाए गए हैं।

प्रसाद ने बताया कि जो भी जानकारी मिली है उसका गहन परीक्षण करने के बाद एम्बुलेंस पंजीकरण कराने में शामिल बाराबंकी के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह