लाइव न्यूज़ :

अदालत में पेश किए गए तीन आरोपियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि : कचहरी 48 घंटे के लिए बंद

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:26 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 21 जनवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने के बाद कचहरी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के निगोही, सिधौली तथा कोतवाली क्षेत्र से विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जेल में प्रवेश से पूर्व ही कोविड-19 संक्रमण की जांच करने पर तीन आरोपियों में संक्रमण पाया गया इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

वहीं, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव अनीश त्रिवेदी ने बताया कि कचहरी में कोरोना वायरस संक्रमित आरोपियों के आने के चलते अदालत 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा पांडेय त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपियों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया, जिसके बाद उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित