लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत की जांच में कोविड-19 की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आए लोगों को कोविड जांच करानी चाहिए और आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।

मंत्री को पिछले बुधवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई थी।

गहलोत ने ट्वीट किया, “आज मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। मैं घर पर पृथक-वास में हूं। मेरे संपर्क में आने वालों को आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।”

इससे पहले, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन करोना वायरस से संक्रमित हो कर, महामारी से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो