लाइव न्यूज़ :

अन्ना प्राणि उद्यान की दो शेरनियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:17 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 10 जून चेन्नई स्थित अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान की दो शेरनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि एक शेर ‘डिस्टेंपर पॉजिटिव’ पाया गया है।

बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की प्रयोगशाला में हुई नमूनों की जांच में इसका पता चला है।

संस्थान के निदेशक डॉक्टर के.पी. सिंह ने बताया कि अन्ना प्राणी उद्यान से बाघ के चार, शेरनी के दो और शेर का एक नमूना जांच के लिये भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि जांच में दोनों शेरनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक शेर में पैरामाइक्सोवायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बेहद संक्रामक वायरस है जो जानवरों में ‘कैनाइन डिस्टेंपर’ बीमारी का कारण बनता है। वहीं, चारों बाघों में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया।

सिंह ने बताया कि इसकी सूचना अन्ना प्राणी उद्यान के अधिकारियों को भेज दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो