लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर के कौओं में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:26 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 16 जनवरी पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है, रुहेलखंड के बाद अब सहारनपुर मंडल में भी बर्ड फ्लू का केस सामने आया है।

बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की प्रयोगशाला में मुजफ्फरनगर से भेजे गए कौओं

के नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया है।

वहीं बर्ड फ्लू के मद्देनजर केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में नये निदेशक के तौर पर ए के तिवारी की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने शुक्रवार को काम संभालने के बाद कहा कि संस्थान में सभी ऐहतियात बरते जा रहे हैं।

तिवारी ने बताया कि वैज्ञानिक और कर्मचारी पीपीई किट पहनकर ही सीएआरआई परिसर में अब आ सकेंगे।

आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक लैब प्रभारी डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर से आए कौवों के नमूनों की जांच में वर्ल्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। इसकी रिपोर्ट मुजफ्फरनगर प्रशासन को भेज दी गई है।

कुछ दिन पहले रुहेल खंड के पीलीभीत में पूरनपुर से आए मुर्गियों के नमूनों की जांच में वर्ल्ड फ्लू का संक्रमण मिला था।

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू ही नहीं पक्षियों के लिए ठंड भी खतरनाक होती है। सर्दी में ‘ब्रोंकाइटिस’ और ‘क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिसीज’ के मामले बढ़ जाते हैं। यह बीमारी कुक्कुट व अन्य पक्षियों के श्वसन तंत्र, फेफड़ों को प्रभावित करती है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह