लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:38 IST

Open in App

रायपुर, 18 जनवरी छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू से तीन पक्षियों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके साथ ही राज्य के बस्तर, दंतेवाड़ा और बालोद जिलों में एवियन इंफ्लुएंजा के मामलों की पुष्टि हो गई।

उन्होंने बताया कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में अलग-स्थानों पर एक कौआ और एक कबूतर मृत पाए गए थे, वहीं दंतेवाड़ा के बचेली कस्बे में एक कौआ मृत पाया गया था, जिनके नमूने 14 जनवरी को भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) में भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ रविवार को इन सभी तीन नमूनों में एच5एन8 एवियन इंफ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई।’’

अधिकारी ने बताया कि हालांकि अब तक इन दो जिलो में पोल्ट्री पक्षियों में संक्रमण की खबरें नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

बस्तर जिले में पशु चिकित्सा सेवा की संयुक्त निदेशक लक्ष्मी अजगले ने बताया कि जैविक-सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार जगदलपुर में जिन दो स्थानों पर पक्षी मरे हुए पाए गए, वहां एक किलोमीटर के दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने जरूरी कदमों को उठाना शुरू किया है। ऐसा ही कदम दंतेवाड़ा के बचेली कस्बे में भी उठाया गया है।

पिछले सप्ताह बालोद जिले के एक पोल्ट्री फार्म में कुछ मरे मुर्गों के नमूनों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल