लाइव न्यूज़ :

जबरन वसूली के आरोपी के मोबाइल फोन से गोपनीय दस्तावेज मिले

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर मुंबई के एक बिल्डर संजय पूनमिया और उसके बेटे सन्नी पुनमिया के व्हाट्सएप चैट में गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले की मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पूनमिया और उसके बेटे को इस साल जुलाई में 15 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । इस मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एवं कई अन्य आरोपी हैं ।

अधिकारी ने बताया कि सिंह के खिलाफ जांच के लिये विशेष जांच दल का गठन किया गया था, इस जांच दल ने पूनमिया का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था और उपकरणों से डेटा निकालने के दौरान व्हाट्सएप चैट का पता चला था ।

उन्होंने बताया कि इन चैट से करीब दो दर्जन पृष्ठ बरामद किये गये, जिसे गृह विभाग के गोपनीय दस्तावेज की श्रेणी में रखा था । इसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक चिठ्ठी भी थी ।

इसके बाद पूनमिया पिता पुत्र और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 379, 120 (बी), भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत विशेष जांच दल के अधिकारी की शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस थाने में 20 अक्टूबर को माला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र