लाइव न्यूज़ :

ढोल पीटते आत्मविश्वास से लबरेज हरीश रावत दिल्ली से लौटे

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:47 IST

Open in App

देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मंजूरी के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को ढोल पीटते हुए यहां पहुंचे।

रावत के काफिले में उनकी कार की छत पर ड्रम रखा गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के महासचिव मथुरा दत्त जोशी के अनुसार रावत का यह काफिला झबरेड़ा, मंगलौर, रुड़की, लक्सर, रानीपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, रायपुर और धर्मपुर सहित 10 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा।

रावत ने अपनी भाव भंगिमा से आत्मविश्वास प्रदर्शित किया और कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी रावत के साथ थे। यहां पहुंचने के तुरंत बाद रावत ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी के अभियान का नेतृत्व करने के लिए कहा है, जिसमें हर कोई उनकी सहायता करेगा।

उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी भाजपा पर हमला किया और कहा कि भगवा पार्टी को बेनकाब करने के लिए ‘‘भाजपाई ढोल की पोल खोल’’ नाम से उनका अभियान अब पूरे जोर शोर से चलाया जाएगा और वह भाजपा की ‘‘नाकामियों’’ को सामने लाने के लिए कई चुनावी बैठकें करेंगे।

हाल में रावत ने ट्वीट कर पार्टी नेताओं के असहयोग के कारण संगठन को लेकर अपनी नाखुशी व्यक्त की थी, जिसके बाद पीसीसी के शीर्ष पदाधिकारियों को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था।

रावत, गोदियाल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह और उत्तराखंड में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव दिल्ली गए थे और उन्होंने राहुल गांधी के साथ बैठक की, जिन्होंने रावत को खुली छूट देते हुए मामले को सुलझा लिया।

नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यहां कहा कि यादव के बहुत अधिक हस्तक्षेप करने से रावत नाराज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर