लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में ड्रोन और ड्रोन रोधी प्रौद्योगिक पर सम्मेलन

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:41 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 जुलाई राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (एनआईएसए) के निदेशक सीवी आनंद ने सोमवार को कहा कि आधुनिक दौर में ड्रोन सुरक्षा बलों की ताकत को कई गुना बढ़ा सकती है और ड्रोन सेवा भविष्य की निगरानी प्रणाली है।

हैदराबाद के हकीमपेट स्थित एनआईएसए में ‘‘ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में ड्रोन और ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में आनंद ने यह बात कही।

यह सम्मेलन देश की सीमा पर नवीनतम ड्रोन हमलों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर इसकी वजह से उत्पन्न खतरों की पृष्ठभूमि में हो रहा है।

एनआईएसए द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस सम्मेलन में सीआईएसएफ के अधिकारियों, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, रक्षा प्रबंधन कॉलेज और हकीमपेट स्थित वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों के साथ-साथ 50 अधिकारियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।

विज्ञप्ति के मुताबिक सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की जरूरत के अनुकूल ड्रोन के इस्तेमाल और उनके द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करना था।

इस सम्मेलन में देश की 10 कॉरपोरेट कंपनियों और स्टार्टअप ने भी हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया