हर दिन 24 घंटे जलापूर्ति प्रणाली के लिये सम्मेलन हुआ

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:45 IST2021-12-21T22:45:23+5:302021-12-21T22:45:23+5:30

Conference held for 24 hours water supply system every day | हर दिन 24 घंटे जलापूर्ति प्रणाली के लिये सम्मेलन हुआ

हर दिन 24 घंटे जलापूर्ति प्रणाली के लिये सम्मेलन हुआ

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने मंगलवार को हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे जल आपूर्ति प्रणाली की योजना, डिजाइन, कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव पर जानकारी का प्रसार करने के लिए यहां एक तकनीकी सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन (सीपीएचईईओ) द्वारा किया गया था।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एमओएचयूए सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने की। सत्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने प्रयोज्य जल का पुनर्चक्रीकरण, एनआरडब्ल्यू के नियंत्रण और जल स्रोतों के पुनरुद्धार के माध्यम से जल संरक्षण के साथ जल संसाधन प्रबंधन को एकीकृत करने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने ‘अमृत 2.0’ के तहत 500 अमृत शहरों में कम से कम एक वार्ड/ डीएमए (डिस्ट्रिक्ट मीटर्ड एरिया) में हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Conference held for 24 hours water supply system every day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे