लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सशर्त रेस्तरां को तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:32 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के नए मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने रेस्तरां को तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि वहां काम करने वाले सभी लोग कोविड रोधी टीका लगवा चुके हों।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को इस बात की घोषणा की।

राज्य सरकार 15 जून से शॉपिंग मॉल को भी 25 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ खोलने पर विचार कर रही है। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद यह बात कही।

बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पाबंदियां लगाए जाने के बाद कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। रेस्तरां को सशर्त शाम पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी गयी है, वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कोविड रोधी टीके लगवाना अनिवार्य होगा।’’

हालांकि रेस्तरां को कब से खोला जाएगा इस संबंध में अभी तक किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार घरेलू सहायकों के टीकाकरण के विकल्प पर उसी तरह विचार कर रही है जिस तरह से हॉकरों, बस कंडक्टरों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई गयी है।

बनर्जी ने लोगों से बढ़-चढ़कर कोविड टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि अब तक राज्य के 1.4 करोड़ लोग कोविड रोधी टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान