लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सशर्त रेस्तरां को तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:19 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के नए मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 जून के बाद से रेस्तरां को तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि वहां काम करने वाले सभी लोग कोविड रोधी टीका लगवा चुके हों।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को इस बात की घोषणा की।

राज्य सरकार 15 जून के बाद से शॉपिंग मॉल को भी 25 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ खोलने पर विचार कर रही है। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद यह बात कही।

बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पाबंदियां लगाए जाने के बाद कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। रेस्तरां को सशर्त शाम पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी गयी है, वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कोविड रोधी टीके लगवाना अनिवार्य होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की 15 जून के बाद खुदरा मूल्य की दुकानों को एक और घंटे यानि शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति देने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार घरेलू सहायकों के टीकाकरण के विकल्प पर उसी तरह विचार कर रही है जिस तरह से हॉकरों, बस कंडक्टरों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई गयी है।

बनर्जी ने लोगों से बढ़-चढ़कर कोविड टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि अब तक राज्य के 1.4 करोड़ लोग कोविड रोधी टीका लगवा चुके हैं। बनर्जी ने टीकाकरण अभियान के लिए कारोबारियों से वित्तीय मदद करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम प्रतिदिन करीब 60 से 70 हजार लोगों को टीका लगा रहे हैं। सरकार अकेले सबको टीका नहीं लगा सकती। मैं आप सभी लोगों से आगे आकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की अपील करती हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल, गेंहू और आटा मिल में काम करने वाले लोगों को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। बनर्जी ने कारोबारियों से चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों में भी मदद करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे