लाइव न्यूज़ :

जब्त सामग्री की जानकारी लीक होने की चिंता: न्यूजलॉन्ड्री की याचिका पर आयकर विभाग से जवाब तलब

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को समाचार पोर्टल न्यूजलॉन्ड्री और उसके सह-संस्थापक अभिनंदन सेखरी की उस याचिका पर आयकर विभाग का रुख जानना चाहा, जिसमें इस महीने की शुरुआत में किए गए एक सर्वे अभियान के दौरान जब्त की गई सामग्री की जानकारी किसी भी तरह लीक होने से रोकने का अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने विभाग के वकील को किसी भी तरह की जानकारी लीक होने के खिलाफ शपथपत्र देने के संबंध में निर्देश लेने के लिए समय प्रदान किया। साथ ही पीठ ने संबंधित अधिकारी से सुनवाई की अगली तारीख 21 सितंबर को सुनवाई में शामिल होने को कहा।

जानकारी लीक होने की आशंका नहीं होने पर जोर दे रहे विभाग के वकील से पीठ ने कहा, '' अपने मुवक्किल से (सुनवाई में शामिल होने के लिए) को कहें ताकि हम इसे यहीं बंद कर सकें। अगर वह अपनी तरफ से बयान देता है, तो हम मुद्दे को समाप्त कर सकते हैं।''

विभाग के वकील अजीत शर्मा ने कहा कि हजारों लोगों का डेटा विभाग के पास सुरक्षित है और इसका उपयोग केवल कानून के अनुसार किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि आम तौर पर किसी का डेटा लीक नहीं होना चाहिए क्योंकि यह नैतिक और कानूनी रूप से गलत है।

पीठ ने कहा, '' हमने चैनलों पर देखा है कि लोगों का जो डेटा जब्त किया गया, उसे प्रदर्शित किया जा रहा है... ऐसा नहीं होना चाहिए।''

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा कि उनके मुवक्किल को आयकर अधिनियम के तहत चार नोटिस जारी किए गए थे और 10 सितंबर को समाचार पोर्टल के परिसर में एक सर्वे किया गया और इस दौरान आयकर अधिकारियों द्वारा याचिकाकर्ता सह-संस्थापक से संबंधित एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप सहित कई उपकरण जब्त कर लिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें कई सूचनाएं थीं, जिनका आयकर कार्यवाही से कोई लेना-देना नहीं था।

दवे ने कहा कि इस डेटा में व्यक्तिगत तस्वीरें और खोजी कहानियों से संबंधित जानकारी हो सकती है। वरिष्ठ वकील ने तर्क दिया कि कोई भी डेटा लीक, निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा इसलिए आयकर अधिकारियों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे कोई जानकारी लीक नहीं करें और जो कुछ भी कार्यवाही के लिए प्रासंगिक नहीं है उसे हटा दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे