लाइव न्यूज़ :

बाजार में फेरीवालों की बढ़ती संख्या से चिंतित अदालत ने कहा : कानून के शासन की रक्षा करनी होगी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में अवैध फेरीवालों (हॉकर) की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा, ‘‘हम नगर को बर्बाद होने की अनुमति नहीं दे सकते और हम यहां कानून के शासन की रक्षा के लिए हैं।"

अदालत ने कहा कि दिल्ली का क्षेत्रफल स्थिर है और "ऐसा प्रतीत होता है कि यह फट रहा है", जबकि आबादी बढ़ती जा रही है। अदालत ने सवाल किया कि अधिकारी कितने विक्रेताओं को अनुमति देने जा रहे हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘आज हमें जो बात परेशान कर रही है और हमारे लिए चिंता का विषय है कि फेरीवालों की संख्या कितनी है? आपकी आबादी भले ही बढ़ती रहे लेकिन दिल्ली का क्षेत्रफल स्थिर है। तो आप कितने ऐसे विक्रेताओं को अनुमति देने जा रहे हैं? जोन क्या हैं? वे सब कहां होंगे...।’’

पीठ ने कहा, "कृपया ऐसी जगह को समझें जहां करीब 120 तहबाजारी अधिकार धारक हैं, वहां लगभग 4000 (विक्रेता) हैं... लोग कहां चलते हैं? हम एक और लाजपत नगर नहीं चाहते। हमें दूसरा नेहरू प्लेस नहीं चाहिए... आज क्या योजना है? संख्या क्या है?"

चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल की याचिका पर पीठ ने नोटिस जारी करते हुए दिल्ली सरकार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और ‘टाउन वेंडिंग कमेटी’ (टीवीसी) आदि से जवाब मांगे हैं। याचिका में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) योजना, 2019 के विभिन्न प्रावधानों को रद्द करने के लिए निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राल्ली और वकील मोहित मुद्गल ने कहा कि यह योजना मनमाना, भेदभावपूर्ण, अवैध और मूल कानून तथा नियमों के विपरीत है। पीठ ने अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

जब वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने अदालत से तीन महीने का समय देने का अनुरोध किया और कहा कि चीजें ठीक हो जाएंगी, तो पीठ ने कहा, "तीन महीने भूल जाइए, तीन महीने बहुत लंबा समय है, एक दिन भी नहीं ... हमने कुछ भी नहीं कहा है या टीवीसी की कार्रवाई पर रोक लगाने का कोई आदेश नहीं पारित किया है।’’

पीठ ने कहा कि अदालत हमेशा कहती रही है कि वह विक्रेताओं और फेरीवालों को आर्थिक व्यवस्था के आवश्यक हिस्से के तौर पर मान्यता देती है। ‘‘लेकिन हम हैरान हैं ... हम विक्रेताओं की याचिकाओं से भर गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए