लाइव न्यूज़ :

प्रश्नकाल के दौरान असम के विधायकों की अनुपस्थिति से चिंता

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 दिसंबर प्रश्नकाल के लिए अपने प्रश्न सौंपने वाले 40 प्रतिशत से अधिक विधायक शुक्रवार को विधानसभा में उनकी बारी आने पर अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को विधानसभा के शीत सत्र का आखिरी दिन भी था।

दिन के लिए सूचीबद्ध 20 सवालों में से 60 मिनट के सत्र के दौरान 16 प्रश्न लिए गए, जिसके साथ ही सदन में दिन की कार्यवाही पूरी हो गई।

बहरहाल, सात सवालों को छोड़ना पड़ा क्योंकि जिन विधायकों ने ये सवाल उठाए थे वे विधानसभा में मौजूद नहीं थे।

सात अनुपस्थित विधायकों में से दो-दो भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के और एक असम गण परिषद् से हैं।

माकपा विधायक मनोरंजन तालुकदार ने कहा कि दिन की कार्यवाही तय समय से 30 मिनट पहले शुरू हुई और संवाद के अभाव के कारण विधायक प्रश्नकाल के दौरान उपस्थित नहीं हुए होंगे।

उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने कल घोषणा की थी कि सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होगी। संवाद की कमी रही होगी लेकिन विधायकों की भी गलती थी। प्रश्नकाल काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि विभिन्न सामयिक मुद्दों पर सूचनाएं साझा की जाती हैं और उसी समय उस पर चर्चा होती है।’’

सदन की कार्यवाही के समय में फेरबदल इसलिए की गई ताकि मुस्लिम विधायक जुम्मे की नमाज अदा कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह