लाइव न्यूज़ :

कम्प्यूटर आपरेटर छह हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:09 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्टूबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने शुक्रवार को चित्तोड़गढ़ में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर को परिवादी से छह हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने एक बयान में बताया कि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय के लाइसेंस शाखा में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर (सेवा प्रदाता) आरोपी दिनेश कुमार राव परिवादी से उसकी जेसीबी का पंजीकरण करवाने के बदले में 11 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शिकायत को सत्यापित करने के बाद शुक्रवार को दल ने आरोपी दिनेश कुमार को परिवादी से छह हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान ही आरोपी ने परिवादी से ‘फोन पे’ (डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता एप्प) के जरिये पांच हजार रूपये वसूल कर लिये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू