लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे ओडिशा सरकार के आठ अधिकारियों के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति

By भाषा | Updated: November 13, 2021 13:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 नवंबर ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे आठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस जारी किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अनैतिकता, अक्षमता या कार्य के प्रति निष्ठा में कमी के किसी भी कृत्य के प्रति कतई बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति पर सावधानीपूर्वक विचार करते हुए आठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई, उनमें से तीन ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

बयान के मुताबिक भ्रष्टाचार के तीन मामलों का सामना कर रहे पूर्व तहसीलदार एवं निमापारा के प्रभारी उप पंजीयक रामचंद्र जेना को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। सतर्कता विभाग ने दो नवंबर को छापेमारी के दौरान उनके पास से पांच पैन कार्ड और करीब पांच लाख रुपये जब्त किए थे। जेना तब से निलंबित थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनैतिकता, अक्षमता और कार्य में निष्ठा में कमी के आधार पर 2019 से कुल 130 सरकारी अधिकारियों को सेवा से हटाया गया है या उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए