लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत दृष्टिकोण को आकार देने के लिए व्यापक डिजिटल बुनायदी ढांचा तैयार :शर्मा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल भारत दृष्टिकोण एक कागज मुक्त, ‘‘फेसलेस’’ और नकदी मुक्त शासन प्रणाली की ओर बढ़ने पर आधारित है और इसे आकार देने के लिए बड़े स्तर पर सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है जो बेहद व्यापक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आर एस शर्मा ने बुधवार को यह बात कही।

शर्मा ने 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरऑपरेबिलिटी (सॉफ्टवेयर के जरिए सूचना का आदान-प्रदान), स्केलेबिलिटी (क्षमता वृद्धि), मितव्ययिता और खुलापन इस डिजिटल बुनियादी ढांचे के चार गुण हैं।

स्वास्थ्य सेवा मॉडल में भारी आंकड़ों की भूमिका पर जोर देते हुए शर्मा ने कहा, '' हमें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का मकसद आंकड़ों, सूचना एवं संचार का लाभ उठाना और मशीनी तकनीक सीखना है ताकि स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता को सार्वभौमिक बनाया जा सके।''

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली को अपनाने से लागत में कमी आएगी और आंकड़े कहीं भी और किसी भी समय उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो