लाइव न्यूज़ :

महाजन फील्ड फायरिंग क्षेत्र में भारत-अमेरिका संयुक्त प्रशिक्षण "युद्धअभ्यास- 20" का समापन

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:27 IST

Open in App

जयपुर, 21 फरवरी भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-20 का समापन समारोह रविवार को यहां महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया ।

इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास में ‘सप्तशक्ति कमान’ की 11 जैक राईफल्स बटालियन ने भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया जबकि अमेरिकी सेना के दस्ते का प्रतिनिधित्व 2 बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम ने किया ।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह द्विपक्षीय युद्धाभ्यास रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद का मुकाबला करने के अभियान पर केंद्रित था । उन्होंने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में, संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास - 20 के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पर आयोजित किया गया ।

उन्होंने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों में बेहतर सामंजस्य एवं आपसी सद्भाव की स्थापना के साथ साथ उग्रवाद विरोधी अभियानों एवं सामरिक कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम देना था । इस युद्धाभ्यास ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को एक दूसरे के बैटल ड्रिल एवं ‘संचालन प्रक्रियाओं’ को समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग