लाइव न्यूज़ :

"शर्माजी नमकीन" की शूटिंग पूरी करना एक भावनात्मक अनुभव : परेश रावल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:00 IST

Open in App

मुंबई, 11 जुलाई दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी अधूरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के शेष भाग की शूटिंग को पूरा करने वाले अदाकार परेश रावल ने कहा कि उन्होंने यह कार्य एक जिम्मेदारी के रूप में लिया ताकि इसके जरिए वह दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे सकें।

'शर्माजी नमकीन' का निर्माण कर रही कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस वर्ष की शुरुआत में परेश रावल से आग्रह किया था कि वह उस किरदार की शूटिंग पूरी करने में मदद करें] जिसे ऋषि कपूर निभा रहे थे। निधन से पहले ऋषि कपूर फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी कर चुके थे।

रावल ने फिल्म के शेष हिस्सों की शूटिंग पूरी करने के बाद कहा कि उनके लिए भावनात्मक रूप से यह एक बेहद शानदार अनुभव रहा।

अभिनेता परेश रावल ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' वह एक बेहतरीन इंसान थे] जिसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। वह मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर के पिता थे। रणबीर, कपूर परिवार की एक बेहद प्रतिभाशाली शख्सियत हैं। यह किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम था। मुझे पता था कि मुझे यह किरदार बहुत ही शिष्टता के साथ निभाना होगा। इसको लेकर कोई लापरवाही नहीं की जा सकती थी।''

परेश रावल ने ऋषि कपूर के साथ 'दामिनी', 'हथियार' और 'पटेल की पंजाबी शादी' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही हितेष भाटिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग पूरी की है।

'शर्माजी नमकीन' में अभिनेत्री जूही चावला भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगी। जूही चावला इससे पहले 'बोल राधा बोल', 'ईना मीना डीका' और 'दरार' जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।

रावल ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले साल अप्रैल में ल्यूकेमिया नामक बीमारी से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद 67 वर्ष की आयु में ऋषि कपूर का निधन हो गया और वह फिल्म को पूरा नहीं कर सके।

रावल ने कहा, ''वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन यह दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि फिल्म की पटकथा बहुत ही शानदार है। मैंने इतनी बेहतरीन पटकथा काफी लंबे समय के बाद पढ़ी है। यदि ऋषि साहब पूरी फिल्म के दौरान होते तो उन्होंने एक यादगार किरदार निभाया होता। हालांकि, उन्होंने फिल्म में जितना भी काम किया वो शानदार रहा। एक दर्शक होने के नाते मैं कह सकता हूं कि यह मेरा नुकसान है कि वह शूटिंग पूरी नहीं कर सके।''

परेश रावल की आगामी फिल्म 'हंगामा 2' 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'हंगामा 2' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। परेश रावल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' में भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल