लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 लाख से अधिक लोगों का संपूर्ण टीकाकरण : बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18,36 644 लोगों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं ।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में कुल 80,51,352 खुराक दी गई हैं जिनमें से 62,14,708 व्यक्तियों को पहली खुराक दी गई है ।

इसमें कहा गया कि बृहस्पतिवार को 1,57,719 लोगों का टीकाकरण किया गया । इनमें से 1,25,761 को पहली खुराक और 31,958 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी ।

बृहस्पतिवार को जिन लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयी, उनमें 1,08,586 लोग 18-44 साल आयु वर्ग में थे । इन लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 2,657 लोगों को दूसरी खुराक मिली ।

बुलेटिन में कहा गया कि 45 साल या इससे अधिक उम्र वर्ग में 16,790 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 27,733 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी ।

दिल्ली में अभी कुल 5,79,000 खुराक उपलब्ध हैं ​जो अगले तीन दिन में समाप्त हो सकती हैं । उपलब्ध खुराकों में 2,23,000 कोवैक्सीन की जबकि 3,56,000 कोविशील्ड की खुराक हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम 1374 केंद्रों पर चल रहा है जहां रोज 2,26,552 लोगों को टीका दिए जाने की सुविधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर