लाइव न्यूज़ :

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिये पूर्ण सीमांकन की जरूरत: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई भाजपा नेता, नगालैंड विधानसभा में विधायक व पार्टी के मिजोरम प्रभारी महोनलुमो किकॉन ने असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिये मंगलवार को पूर्ण सीमांकन की वकालत की।

उनकी यह टिप्पणी पूर्वोत्तर के इन दो राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के खूनी संघर्ष में बदलने पर असम पुलिस के कम से कम पांच कर्मियों के मारे जाने और एक एसपी सहित 60 से अधिक लोगों के घायल होने के एक दिन बाद आई है

किकॉन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा।

विवाद के समाधान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति कायम होनी चाहिए। दोनों राज्यों के बीच बातचीत हो और उनकी सीमाओं का पूरी तरह से सीमांकन किया जाना चाहिए।

एक ओर असम में भाजपा सत्ता में है, तो दूसरी ओर मिजोरम में भाजपा के नेतृत्व वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के गठबंधन साझेदार मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सहयोगी होने के नाते दोनों दलों को मामले को सुलझाने में मदद करनी चाहिए, लेकिन झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच बहुत अधिक भावनाएं उभर रही हैं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसी का उपयोग कैसे चीजों को शांत करने और दोनों राज्यों को एक टिकाऊ समाधान की ओर बढ़ाने के लिए करती है।

एक सूत्र ने बताया, ''दोनों राज्यों में सभी दलों ने क्षेत्रीय आधार पर अपनी स्थिति सख्त कर ली है।''

उन्होंने कहा कि यह संकट सोमवार को हिंसा में तब्दील होने से कुछ समय पहले से भड़क रहा था।

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम में उनके समकक्ष ज़ोरमथांगा से बात की है और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया है।

असम से लोकसभा सांसद बीजेपी महासचिव दिलीप सैकिया ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम सरकार को पांच पुलिसकर्मियों की मौत के लिए असम सरकार और असम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे