लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप में सात और दिनों के लिये बढ़ाई गई पूर्ण बंदी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:24 IST

Open in App

कोच्चि, 31 मई लक्षद्वीप प्रशासन ने द्वीप पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को सात और दिनों के लिये पूर्ण बंदी की घोषणा की। यह आदेश 31 मई से प्रभावी है।

केंद्र शासित क्षेत्र में 24 मई को पहली बार एक हफ्ते के लिये पूर्ण बंदी की घोषणा की गई थी।

लक्षद्वीप के जिलाधिकारी एस अस्कर अली ने एक आदेश में किलतन, चेतलथ समेत पांच द्वीपों पर रात्रि कर्फ्यू की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति ने लोगों की आवाजाही को नियमित करने, जांच क्षमता बढ़ाने और निषेध रणनीतियों के सख्त अनुपालन को अनिवार्य कर दिया है, इसके साथ ही गृह मंत्रालय के नवीनतम दिशानिर्देश के मुताबिक निगरानी बढ़ाने और कोविड-19 संबंधी नियमों के अनुपालन को और कड़ा किया जाएगा जिससे इस महामारी के प्रसार को रोका जा सके।

आदेश में कहा गया कि जल आपूर्ति, अग्निशमन, विद्युत, पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, जहाजरानी, अतिथि गृह, बीएसएनएल, कोविड-19 प्रबंधन में लगे लोगों, नौसेना व तटरक्षक बल के लोगों को वैध पहचान-पत्र के साथ कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर बंद से छूट रहेगी।

इसमें कहा गया, “नियमों का अनुपालन न करने को प्राधिकारियों द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2015 तथा भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।”

अधिकारियों के मुताबिक द्वीपों पर फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 2006 है। उन्होंने बताया कि कावारत्ती, कालपेनी, अंद्रोथ, अमीनी और मिनीकॉय में जांच संक्रमण दर ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे