लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोवैक्सीन टीकों की किल्लत की शिकायतों का निपटान कर लिया गया है: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक के लिये मुश्किलों का सामना करने वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की शिकायतों का काफी हद तक समाधान कर लिया गया है और अब आगे आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक के लिये मुश्किलों का सामना करने वाले व्यक्तियों द्वारा दाखिल तीन याचिकाओं का निस्तारण कर दिया क्योंकि अब वे दोनों खुराकें ले चुके हैं।

दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि 18 से 44 साल की आयु के लोगों को दूसरी खुराक देने के लिये 40 हजार खुराकों के बाद अब विशेष कोटे से 20 हजार अतिरिक्त खुराक खरीदीं गईं है।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल ने कहा कि जून के लिए निर्धारित आपूर्ति के हिस्से के रूप में, 10 जून को 29,800 खुराक मिलीं हैं और इस महीने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 10 जून तक कोवैक्सीन की कुल 89,800 खुराक मिल चुकी हैं।

इसके बाद न्यायाधीश ने कहा, ''मेरे विचार से याचिकाकर्ताओं की शिकायतों का ध्यान रखा जाएगा... आगे कोई आदेश नहीं दिया जा रहा है और याचिकाओं का निपटारा किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल