लाइव न्यूज़ :

इस साल अब तक महिला विरोधी अपराधों की शिकायतें 46 प्रतिशत बढ़ीं: महिला आयोग

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:40 IST

Open in App

(उज्मी अतहर)

नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि साल 2021 के गत आठ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतों में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इनमें से आधे से अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश से आई हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि शिकायतें बढ़ रही हैं क्योंकि आयोग नियमित रूप से जागरुकता अभियान चला रहा है और अब लोग इसके काम के बारे में ज्यादा जागरुक हो गए हैं।

आयोग के अनुसार, उसे जनवरी से अगस्त के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध की 19,953 शिकायतें मिलीं जबकि पिछले साल इसकी अवधि में इन शिकायतों की संख्या 13,618 थी।

महिला आयोग ने बताया कि जुलाई्र महीने में 3,248 शिकायतें आईं जो जून, 2015 के बाद किसी एक महीने में आईं सर्वाधिक शिकायतें थीं।

उसके मुताबिक, इस साल आठ महीनों में जो शिकायतें आईं उनमें 7,036 शिकायतें गरिमामयी जीवन जीने के अधिकार के प्रावधान के तहत दर्ज की गईं, जबकि 4,289 शिकायतें घरेलू हिंसा और 2,923 शिकायतें विवाह के बाद महिलाओं के उत्पीड़न या दहेज संबंधी उत्पीड़न की थीं।

आयोग का कहना है कि उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10,084 शिकायतें आईं। इसके बाद दिल्ली से 2,147, हरियाणा से 995 और महाराष्ट्र से 974 शिकायतें मिलीं।

इन आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर रेखा शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह अपराधों को रिपोर्ट करने को लेकर महिलाओं में जागरुकता का बढ़ना है।

गैर सरकारी संगठन ‘आकांक्षा फाउंडेशन’ की संस्थापक अकांक्षा श्रीवास्तव का कहना है कि अब महिलाएं मदद मांगने के लिए आगे आ रही हैं और यही वजह है कि शिकायतों की संख्या बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग