लाइव न्यूज़ :

योग गुरू रामदेव के खिलाफ बिहार की अदालत में परिवाद पत्र दायर

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:20 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, दो जून एलोपैथी चिकित्सा के संबंध में एक टिप्पणी को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में योग गुरू रामदेव के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है ।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र राय की अदालत में रामदेव के खिलाफ परिवाद पत्र महामारी एवं आपदा कानून तथा भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया है ।

ओझा ने रामदेव पर आरोप लगाया है कि 21 मई को उन्होंने एलोपैथी चिकित्सा विज्ञान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कोरोना संक्रमण से डॉक्टरों की मौत का मजाक उड़ाया था ।

परिवाद पत्र में कहा गया है कि रामदेव ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण अभियान का भी मजाक उड़ाकर लोगों के बीच भ्रम को बढ़ावा दिया है।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए सात जून की तारीख निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं