लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न मामले में दखल देने पर शशिद्रंन के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर लोकायुक्त में शिकायत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता के विरूद्ध यौन उत्पीड़न के मामले को रफा-दफा करने के लिए कथित रूप से हस्तक्षेप करने पर केरल के वन मंत्री ए के शशिंद्रन को मंत्रिमंडल से हटाने का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए राज्य लोकायुक्त से एक शिकायत की गयी है।

भारतीय नेशनल जनता दल की युवा शाखा युवा जनता की प्रदेश महासचिव नवास ने यह शिकायत दर्ज करायी है। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से मंत्री के विरूद्ध उपयुक्त कार्रवाई की अपील की है।

यौन उत्पीड़न मामले में शशिंद्रन के दखल का मुद्दा केरल विधानसभा के दूसरे सत्र में कांग्रेस ने उठाया और उसने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की।

हालांकि, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह कहते हुए अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी का बचाव किया कि मंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने यह सोचकर दखल दिया कि यह पार्टी से जुड़ा कोई मामला है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह भी कहा कि पुलिस पीड़िता की शिकायत की जांच कर रही है और उसपर सदन में चर्चा की जरूरत नहीं है।

इस मामले में पीड़िता ने बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने पुलिस को राकांपा नेता पद्माकरण द्वारा किये गए उत्पीड़न के बारे में बताया।

यह मुद्दा तब सामने आया है मलयालम चैनलों ने शशिंद्रन और महिला के पिता के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का अंश प्रसारित किया, जिसमें आपसी सहमति से मामले को निपटाने की चर्चा चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी