लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ परिवाद की सुनवाई दो फरवरी को

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:40 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी-एमएलए अदालत में चल रहे मामले की सोमवार को होने वाली सुनवाई संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण अब दो फरवरी को होगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में चल रहे परिवाद पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित न्यायाधीश पी.के. जयंत आज सोमवार को अवकाश पर थे, जिसके कारण अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी।

वर्तिका ने ईरानी और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था।

अधिवक्‍ता ने बताया था, ''वर्तिका ने आरोप लगाया था कि मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्‍ता और रजनीश सिंह ने उनसे महिला आयोग का सदस्‍य बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की और बाद में इसे कम करते हुए 25 लाख रुपये मांगे।'' आरोप यह भी लगाया था कि मंत्री के सहयोगी ने वर्तिका से अश्‍लील बातें की जिसका साक्ष्‍य अदालत में उपलब्‍ध कराया गया है।

वर्तिका का यह भी आरोप है कि जब उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार उजागर करने की धमकी दी तो उनके खिलाफ अमेठी के मुसा‍फ‍िरखाना थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

आरोप है कि जिन फर्जी पत्रों के जरिये वर्तिका को महिला आयोग का सदस्‍य बनाये जाने का वाट्सऐप डॉक्‍टर रजनीश सिंह द्वारा भेजा गया और जिसे केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव ने उपलब्‍ध कराया था, उन लोगों से पुलिस ने न पूछताछ की और न ही गिरफ़्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!